रांची, जुलाई 17 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के लगाम एवं सिल्ली पूर्वी आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका के चयन के उपरांत प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख के कार्यालय कक्ष में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। जहां जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक ने नवचयनित सेविका शारदा कुमारी (लगाम) एवं अर्पिता कोइरी (सिल्ली पूर्वी) औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष एवं प्रखंड प्रमुख ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों की बेहतर कार्यप्रणाली में सेविका की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पद्मश्री कश्यप, सुपरवाइजर हुस्न आरा, हरदेव नायक आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.