समस्तीपुर, फरवरी 20 -- उजियारपुर, निसं। अंगारघाट में एक आंगनबाडी सेविका से बाइक सवार झपटमारों ने सोने की चेन छीन ली। घटना अंगार स्थित एसएच 55 समस्तीपुर रोसड़ा पथ पर बुधवार को हुई है। इस संबंध में पीड़िता ने अंगारघाट थाना में आवेदन दे बताया है की वे यानी आंगनबाड़ी केंद्र सं. 57 की सेविका धनवंती देवी अंगारघाट चौक स्थित बैंक से वापस घर जा रही थी। इसी दौरान बांध एसएच 55 पर रोसड़ा की ओर से आ रहे एक बाइक पर दो झपटमारों ने उनके गले से सोने की चेन झपट्टा मारते हुए समस्तीपुर की ओर भाग गया। इधर मामले में अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है। बदमाशों के भागने की दिशा में सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.