अररिया, जनवरी 15 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 खरहैया बस्ती स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 325 की आंगनबाड़ी सेविका रीता देवी के असामयिक निधन हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं निधन की सूचना मिलते ही प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं में शोक की लहर दौड़ गयी। मृतका के परिजनों द्वारा बताया गया कि सेविका रीता देवी बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी।बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया।अधिवक्ता प्रकाश झा की पत्नी व भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की बहन रीता देवी के निधन से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतका अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर चल बसे। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व आशा कार्यकर्ता मृतिका के आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.