जहानाबाद, दिसम्बर 15 -- कहीं बच्चे कम मिले तो कई समय से पहले दे दी गयी थी छुट्टी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालय का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण करपी, निज संवाददाता। करपी एवं बंसी प्रखंडों में जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों की गहन जांच किया गया। साथ ही साथ टेक होम राशन वितरण का जायजा लिया गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में बीडीओ समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी को निरीक्षण के लिए लगाया गया था। करपी बीडीओ रोहित कुमार सिंह ने खजूरी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त अन्य अधिकारियों ने सभी पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालय का बीडीओ प्रशांत कुमार के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। अनुआ पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र...