मधेपुरा, जनवरी 29 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता । झल्लू बाबू सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आईसीडीएस एवं मिशन शक्ति योजना की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आईसीडीएस अंतर्गत संचालित सभी छ: सेवाएं के साथ-साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की सुविधा, शौचालय की सुविधा एवं बिजली की सुविधा से संबंधित समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल सुविधा, शौचालय एवं बिजली की सुविधा सभी संबंधित विभाग के समन्वय कर उपलब्ध कराने, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण में तेजी लाने, लक्ष्य के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने आदि पर बल दिया।

हिंद...