उरई, फरवरी 10 -- पड़री। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृमि मुक्ति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोंच के पड़री गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों पंजीकृत बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। साथ ही स्वास्थ्य बनाए रहने के तौर तरीके बताए गए। ब्लॉक कोंच के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एव विद्यालयों में कृमि मुक्ति दिवस की अवसर पर बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय भानु निरंजन, आंगनवाड़ी सीमा रानी सचान, सहायिका गंगा देवी, रचना श्रीवास्तव, रचना निरंजन मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.