बगहा, फरवरी 19 -- नौतन, एक संवाददाता।। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टेक होम राशन का वितरण किया गया।यह वितरण एफआरएस स्कीम के माध्यम से किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं धात्री माताओं एवं स्कूल पूर्व बच्चों को सूखा राशन उपलब्ध कराया गया, ताकि उनके पोषण स्तर में सुधार हो सके। आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा लाभुकों को निर्धारित मात्रा में चना दाल,चावल, सोयाबीन एवं अन्य पोषाहार सामग्री का वितरण किया गया। वितरण के दौरान लाभुकों की उपस्थिति दर्ज की गई तथा पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। सेविकाओं ने बताया कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य कुपोषण को दूर करना और मातृ शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।इस दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षिकाओं ने कई आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। वहीं सीडीपीओ संध्या...