मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र की बंगरा निजामत पंचायत के पासवान टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 12 से रविवार रात हजारों रुपये की सामग्री चोरी हो गई। चोर खिड़की तोड़कर केंद्र में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। मामले में आंगनबाड़ी सेविका रामावती देवी ने थाने में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि चोरों ने भवन के पीछे की खिड़की को तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा तथा बर्तन चोरी कर लिया। सोमवार को जब उन्होंने सहायिका मंजू देवी के साथ केंद्र खोला तो उसमें रखा सामान गायब पाया। केंद्र के चापाकल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.