चतरा, फरवरी 23 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में भारी अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया है। नियमों की अनदेखी कर संवेदक द्वारा कार्य कराया जा रहा है। एनआरएपी विभाग चतरा के द्वारा 11 लाख आठ हजार की लागत राशि से बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक,निर्माण कार्य में बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे इन भवनों की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र में जो ईंट लगाई जा रही है, वह मामूली चोट से ही भूस की तरह टूट रही है। ईंट मामूली चोट में भूसे की तरह बिखर रही है। मसाले में नाममात्र सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो निर्माण की गुणवत्ता को और भी कमजोर बना रहा है। छड़ में 12 एमएम की जगह 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.