चतरा, दिसम्बर 10 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। सीडीपीओ अर्चना सिंह के नेतृत्व में बुधवार को प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र नगवां मे गोदभराई की रस्म पूरी की गई। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका कृष्णा मिश्रा, शिक्षिका श्वेता कुमारी, सहायिका मिंटू देवी, पीएलबी पूनम देवी, पोषण सखी नीलम कुमारी ने अपने पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई। गर्भवती महिला के आंचल में चावल, दाल, हरी सब्जी, फल, पौष्टिक आहार, शृंगार सामग्री आदि दी गई। सेविका सरिता देवी के द्वारा महिलाओं से गर्भ के दौरान होने वाली परेशानी व बचाव तथा स्वस्थ रहने के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूरी की जा रही गोदभराई की रस्म का जायजा पर्यवेक्षिकाओं द्वारा लिया गया। इस मौके पर सेविका कृष्णा मिश्रा ने महिलाओं को यह जानकारी भी दी गई की पोषण जैसे एक गर्भवती महिला के लिए जर...