चतरा, सितम्बर 2 -- इटखोरी। आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार को कोनी आंगनबाड़ी केंद्र में गोदभराई की रस्म पूरी की गई। इस दौरान कोनी आंगनबाड़ी सेविका सेविका कुसुम देवी, पोषण सखी रेखा भारती व सहायिका गीता देवी ने अपने पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिला की गोद भराई कराई। गर्भवती महिला के आंचल में चावल, दाल, हरी सब्जी, फल, पौष्टिक आहार, शृंगार सामग्री आदि दी गई। सेविका के द्वारा महिलाओं से गर्भ के दौरान होने वाली परेशानी व बचाव तथा स्वस्थ रहने के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूरी की जा रही गोदभराई की रस्म का जायजा पर्यवेक्षिकाओं द्वारा लिया गया। इस मौके पर सेविका, सहायिका, पोषण सखी ने सभी महिलाओं को यह जानकारी भी दी गई कि पोषण जैसे एक गर्भवती महिला के लिए जरूरी है, वैसे ही सभी महिलाओं के लिए भी जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...