दरभंगा, जनवरी 9 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। इस बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र भवन के लिए भूमि चिन्हित करने तथा जर्जर भवनों की पहचान को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि जिन स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्र भवन के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां अतिशीघ्र उपयुक्त भूमि चिन्हित कर उसका प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिन प्रखंडों में बैटरी चालित ट्राई साइकिल के लिए कम आवेदन हुए हैं, उस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पंचायत स्तर पर कैंप लगा कर आवेदन प्राप्त करने का निदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.