मऊ, फरवरी 14 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक संसाधन केंद्र कोपागंज के प्रांगण में शनिवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी न्याय पंचायत के को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र के कुल पचास बच्चों को शैक्षिक किट देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने निपुण भारत मिशन के तहत प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही आंगनबाड़ी और विद्यालय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज मुकेश कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्री प्राइमरी के लिए किए जाने वाले समस्त कार्यों से जन समुदाय को अवगत कराया। को लोकेटेड आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.