संतकबीरनगर, जून 22 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की जानकारी संबंधित प्रधानाध्यापकों को अनिवार्य रूप से बीआरसी कार्यालय में निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करनी होगी। यह निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद्र मिश्र ने दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र वे हैं जो प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में ही संचालित होते हैं। इन केंद्रों में बच्चों को प्री-स्कूल स्तर की शिक्षा प्रदान की जाती है। जिससे वे प्राथमिक शिक्षा के लिए तैयार हो सकें। ब्लाक में कुल 36 ऐसे केंद्रों का चयन किया गया है जहां 3 से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए प्री-प्राइमरी शिक्षा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर ईसीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.