उरई, दिसम्बर 11 -- पड़री। कोंच क्षेत्र के ग्राम पड़री में स्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों, गर्भवती, धात्री महिलाओं के साथ कुपोषित बच्चों को ड्राई राशन वितरित किया गया। गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवका मिशन के तहत ग्राम पंचायत पड़री में सहायता समूह द्वारा प्राप्त हुए ड्राई राशन जिसमें चने की दाल, दलिया, रिफाइंड आदि वितरण किया गया। जिसमें 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों व 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को राशन दिया गया। आंगनबाड़ी सीमा रानी सचान, सहायिका गंगा देवी आदि ने कहा कि सरकार के निर्देश पर यह पोषाहार बांटा जा रहा है। शासन की मंशा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से यह सामग्री दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...