आजमगढ़, दिसम्बर 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में संघ की जिलाध्यक्ष नीतू पांडेय के नेतृत्व में बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। कार्यकत्रियों ने कहा कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक शीतलहर के कारण अवकाश घोषित किया जा चुका है। जबकि अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय परिसरों में ही संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों में आने वाले बच्चे 3 से 6 वर्ष के होते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष नीतू पांडेय, उपाध्यक्ष वंदना मौर्या, कोषाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.