मधेपुरा, जनवरी 5 -- ग्वालपाड़ा। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को आगामी 7 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही प्री नर्सरी स्कूलों और कक्षा 8 तक के सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर भी 7 जनवरी तक रोक लगाया गया है। गौरतलब है तापमान में गिरावट के चलते कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बीते 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक आंगनबाड़ी, प्री नर्सरी स्कूलों और कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाया गया था। इस बीच मौसम के रुख में बदलाव के आसार नजर नहीं आने से पूर्व के आदेश को आगामी 7 जनवरी तक के लिए विस्तारित कर दिया गया है। जिला प्रशासन के इस निर्णय से बच्चों और उनके अभिभावकों में राहत महसूस की जा रही है। नि. प्र.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.