दरभंगा, दिसम्बर 15 -- मनीगाछी। बीडीओ दुनिया लाल यादव ने सोमवार को राजे पंचायत के आठ आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की। इसमें कई खामियां मिलीं। बीडीओ के अनुसार राजे गोठ गुमटी स्थित केंद्र में शौचालय एवं पेयजल उपलब्ध नहीं था। केन्द्र भी निजी दलान में चल रहा था। राजे-गंगौली केंद्र में भी शौचालय का अभाव था एवं टीएचआर वितरण नहीं होने के संबंध मे सेविका ने संतोषप्रद जानकारी नहीं दी। राजे पश्चिम टोला केंद्र में रसोई घर व बिजली कनेक्शन नहीं था। वार्ड 10 स्थित सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को सुबह का नाश्ता नहीं दिया गया था। जांच रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...