मिर्जापुर, जुलाई 26 -- मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर आंगनबाड़ी कार्यकत्री से 20 हजार रुपए और मोबाइल छीनकर बदमाश भाग निकले। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। मड़िहान के पचोखरा गांव निवासी सरोज सिंह आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। वह शुक्रवार को राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा बाजार स्थित इंडियन बैंक शाखा से बीस हजार रुपए निकलने के बाद घर जाने के लिए ऑटो पर सवार हुई। आटो से पचोखरा गांव पहुंची। वहां आटो से नीचे उतरकर पैदल ही अपने घर जा रही थीं। तभी पीछे से बाइक पर सवार आए बदमाशों ने कार्यकत्री का पर्स छीन लिया और भाग निकले। पीड़िता ने शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक बाइक सवार फरार हो गए थे। पीड़िता ने बताया कि पर्स में 20 हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.