बरेली, मार्च 30 -- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। चयन न होने से नाराज आवेदन करने वाली महिलाएं शनिवार को विकास भवन पहुंच गईं। महिलाओं ने चयन प्रक्रिया में मेरिट की अनदेखी करने के आरोप लगाए। इतना ही नहीं बीपीएल महिलाओं के आवेदन होने के बावजूद अमीर परिवार की महिलाओं का चयन करने की बात कही। महिलाओं ने विकास भवन में प्रदर्शन कर सीडीओ ऑफिस में शिकायती पत्र भी दिया। बरेली में आंगनबाड़ी के 301 रिक्त पदों पर भर्ती की गई है। एक दिन पहले विकास भवन में चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट लगाई गई। लिस्ट लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गांव से महिलाएं अपने परिजनों के साथ विकास भवन पहुंच गईं। कई दिव्यांग महिलाएं भी पहुंचीं। महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यत्रियों की भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगाए। भर्ती के मानक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.