आजमगढ़, जून 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने गलत आय प्रमाण पत्र देने पर पल्हनी विकास खंड क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-3 की आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवा समाप्त कर दी। डीएम की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। जिले मेंआंगनबाड़ी कार्यकत्री के मानदेय आधारित सेवा के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत पल्हनी विकास खंड क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-3 के रिक्त केंद्र प्राप्त रिंका यादव ने आवेदन किया था। चयन समिति ने रिंका यादव का चयन बीपीएल वरीयता के आधार पर किया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय द्वारा रिंका यादव का नियुक्ति आदेश पत्र निर्गत किया गया था। 25 मार्च को रिंका यादव के योगदान ग्रहण करने के बाद समीना बानो पत्नी स्व. इसहाक अली ने शिकायत की थी। उसने आरोप लगाया था कि रिंका यादव द्वारा अपने आय को छिपाते हुए गलत त...