हरदोई, जनवरी 29 -- हरदोई। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को आवाज उठाई। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपकर विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष रीता सिंह, माधुरी आदि ने कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अनावश्यक रूप से आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित की जाती हैं। जब जब इस संबंध में तहसील स्तर पर या जिला कार्यक्रम अधिकारी से शिकायत की गई तब तब और प्रताड़ित किया गया। शहरी क्षेत्र की कार्यकत्रियों को पोषाहार कार्यालय भंडार से निर्गत किया जाता है। इस बारे में शिकायत की गई पर सुनवाई नहीं हुई। आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार न पहुंचाकर इस मद में आने वाले धन का बंदरबांट किया जा रहा है। इस परियोजना में प्राइवेट व्यक्ति द्वारा पोषाहार की निकासी एवं वितरण किया जाता है। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.