मुरादाबाद, मार्च 21 -- आंगनबाड़ी कर्मचारियों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन रविवार को पंचायत भवन सभागार में आयोजित होगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले होने वाले सम्मेलन में समेकित बाल विकास योजना (आईसीडीएस) बचाने का शंखनाद किया जाएगा। सम्मेलन में वेस्ट यूपी के 12 जिलों से करीब 500 प्रतिनिधि भाग लेंगी। इस दौरान नई प्रदेश कमेटी के गठन और आंदोलन की घोषणा भी की जाएगी। संगठन की प्रदेश महासचिव शशिबाला ने शुक्रवार को सम्मेलन के तैयारियों की समीक्षा की। संगठन के शिविर कार्यालय पर सदस्यों ने प्रस्तावित मसौदे पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि यह आईसीडीएस का 50वां वर्ष है, लेकिन कर्मचारी अभी तक सुरक्षित और सामाजिक रूप से सबल नहीं बन पाया है। इसीलिए संगठन आईसीडीएस बचाओ की मुहिम में जुटा है। कई जिलों में सम्मेलन आयोजित किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.