छपरा, नवम्बर 3 -- फोटो- 11 दरियापुर में सोमवार को मानव श्रृंखला बना मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करती आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका दरियापुर। आगामी 6 नवंबर हो होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को लेकर आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके पूर्व मानव श्रृंखला बनाई गई। मतदाता जागरूकता रैली प्रखंड मुख्यालय से शुरू हुई। सेविका व सहायिकाओ ने प्रखंड मुख्यालय के आस पास गांवों के मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। सेविका व सहायिकाए मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखे हुए तख्तियों अपने अपने हाथों में ली हुई थी। तख्तियों पर लोकतंत्र का है आधार,वोट न कोई हो बेकार आदि स्लोगन लिखे हुए थे। इसके अलावे रैली में शामिल सभी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाए मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे भी लगा रही थीं। इससे ग्रामीण मतदाताओं में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.