रांची, जनवरी 5 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने कहा कि मानदेय वृद्धि और ग्रेच्युटी भुगतान के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया है। वर्तमान समय में जो मानदेय मिलता है वह काफी कम है। जिससे परिवार का भरण पोषण नामुमकिन है। वेतन वृद्धि और ग्रेच्युटी भुगतान की मांग को लेकर क्रमबद्ध तरीके से राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिकाओं द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...