पूर्णिया, फरवरी 19 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। प्रखंड सभागार कसबा में यूनिसेफ एवं फिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कसबा द्वारा की गई। प्रशिक्षण में कसबा प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को दो दिनों में जल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र का संचालन यूनिसेफ के जिला समन्वयक कर्मवीर कुमार तथा फिया फाउंडेशन के युगल किशोर एवं उत्तम कुमार द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों ने विषयों को सरल, व्यावहारिक और जमीनी उदाहरणों के माध्यम से समझाया। प्रशिक्षण के दौरान साफ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता, बच्चों के अनुकूल शौचालय, ठोस एवं तरल कचरे का समुचित निपटान, संचालन एवं रखर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.