सिमडेगा, मार्च 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आँगनवाड़ी सेविकाओं के लिए जॉयफुल शिक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार से एसएस हाई स्कूल में शुरु हुआ। कार्यशाला का उदघाटन डीएसई दीपक राम ने दीप जलाकर किया। उन्होंने सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालयी शिक्षा से पूर्व बच्चे आँगनवाड़ी केंद्र जो बच्चों के अपने मोहल्ले में ही बने होते हैं वहां पहुंचते हैं तब आपकी भूमिका मत्वपूर्ण हो जाती हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी विद्यालय पूर्व शिक्षा में आँगनवाड़ी केंद्र की बड़ी भूमिका बताई गई हैं। उसी दिशा में यह प्रशिक्षण आधारित हैं कि जब बच्चे आपके केंद्र में पहुंचे तो उन्हें खेल -खेल में आनंददायी माहौल में शिक्षा दी जाए। कार्यशाला में सिमडेगा ज़िलें के पांच प्रखंडो के 270 से अधिक आंगनबाडी सेविकाओं ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.