गाजीपुर, जनवरी 7 -- गाजीपुर। अष्टभुजी कॉलोनी स्थित कार्यालय पर आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी ब्लॉकों के पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में उत्पीड़न और लंबित मांगों को लेकर गहरा रोष जताया गया। निर्णय लिया गया कि नौ जनवरी को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला संरक्षक अमरनाथ दुबे और जिला प्रभारी सतीश गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक मानदेय, ग्रेच्युटी और पेंशन की सुविधा तत्काल दी जाए। जिला महामंत्री डॉ. माया सिंह और अंजू चतुर्वेदी ने कहा कि 62 वर्ष की आयु में बिना सामाजिक सुरक्षा के सेवानिवृत्ति अन्यायपूर्ण है। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह और आशा पटेल ने की। बैठक में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार...