मुरादाबाद, जनवरी 29 -- मानदेय वृद्धि, स्थायीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी सदस्यों ने एकजुटता दिखाई। मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन और जुलूस की अगुवाई की। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। संगठन के प्रदेश व्यापी ऐलान के क्रम में संगठन की सदस्य दोपहर में सिविल लाइंस स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर पार्क में एकत्र हुईं। जहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट की ओर बढ़ीं। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष शशिबाला ने मानदेय को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि 10 साल से एक ही मानदेय पर कार्यकत्री काम कर रहीं हैं। जबकि महंगाई बढ़ने का सिलसिला जारी है। जिलाध्यक्ष रजनी दिवाकर ने कहा कि विभा...