आरा, अगस्त 24 -- शाहपुर। बिहार कार्मचारी आंगनबाड़ी परियोजना संघ का सम्मेलन शाहपुर के मैथमेटिक्स कोचिंग संस्थान में हुआ। सम्मेलन में यूनियन संघ शाहपुर का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। बिहार आंगनबाड़ी परियोजना संघ के महासचिव बिन्देश्वर सिंह बिहार संघ के गौतम कुमार बिहार संघ के उपाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव, भोजपुर जिला महासचिव पूनम देवी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से शाहपुर की अध्यक्ष पद पर गीता देवी, महासचिव पद पर ब्यूटी कुमारी, कोषाध्यक्ष पद पर मुन्नी ओझा को चुन लिया गया। सम्मेलन में शाहपुर प्रखंड की 20 पंचायतों से पहुंची आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने प्रदेश महासचिव के समक्ष मांगे रखीं। इस अवसर पर जनसुराज की पदमा ओझा, प्रतिमा देवी, सीमा देवी, समुद्री देवी, किरण देवी, मनीष ओझा, भरत महतो सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.