सासाराम, जून 12 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के 114 आंगनबाड़ी केंद्र मे महिलाओं का राशन मिलना एक माह से बंद है। जिसके कारण सेविका-सहायिका को परेशानी हो रही है। महिला केंद्र पर पहुंचकर सेविका सहायिका को राशन के लिए खरी-खोटी प्रतिदिन सुना रही हैं। बताया जाता है कि प्रत्येक केंद्र पर धातृ गर्भवती आदि सोलह महिलाओं को दो किलो चावल, एक किलो दाल, साढ़े तीन सौ ग्राम सोयाबडी दी जाती थी। लेकिन, गोदाम से चावल नही मिलने के कारण राशन मिलना बंद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...