वाराणसी, जनवरी 1 -- चिरईगांव। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण एसोशिएशन की जिला मंत्री गीता सिंह ने गुरुवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों में शीतकालीन अवकाश के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहाकि शासन के निर्देशानुसार परिषदीय विद्यालयों से लेकर इंटर तक के स्कूलों में छुट्टियां हैं, लेकिन 3 वर्ष से 6 वर्ष तक बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्र खुले हैं। उन्होंने अन्य स्कूलों की भांति आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी शीतकालीन अवकाश से संबंधित स्पष्ट आदेश देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...