महाराजगंज, मार्च 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा के ग्राम असुरैना निवासिनी नीलम बीडीओ को एक पत्र सौंपकर आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए चयन प्रक्रिया की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि चयन प्रक्रिया में उसे बुलाया नहीं गया और अनियमितता व पक्षपात किया गया। जबकि चार अभ्यार्थियों की सूची के अनुसार पीड़िता को मेरिट में स्थान प्राप्त हुआ था। उसने दुबारा सूची तैयार कराकर प्रक्रिया अपनाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.