रामपुर, जनवरी 22 -- विकास भवन में बुधवार को बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पदों पर आवेदन करने वाली महिलाओं के कागजों का सत्यापन किया गया। जिले में 969 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति की जानी है। इनकी भर्ती प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। बुधवार को आवेदन करने वाली महिलाओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सत्यापन पूरा होने के बाद अब जल्द ही चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया है। सत्यापन का कार्य पूरा होने पर अब चयन समिति के आदेश पर फाइनल मेरिट बनाई जाएगी। उन्होंने दावा किया जल्द ही सभी 969 आंगनबाड़ियों के रिक्त पदों पर पात्र आवेदक महिलाओं की नियुक्ति की प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.