बांदा, जनवरी 22 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी थाना के ग्राम जरिया निवासी आंगनवाड़ी पद पर कार्यरत सुधा देवी पत्नी विजयलाल ने जरिए अदालत में 156(3) के तहत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि वह जिला कार्यक्रम विभाग में आंगनबाड़ी पद पर गांव में कार्यरत है। सात मई को बच्चों के साथ खाना खा रही थी उसी समय गांव के दो लोग के नशे में आए और गाली गलौज की। जान से मारने को बर्छी मारने का प्रयास किया। कहा कि हमारे बच्चों को स्कूल में खाना नही देती। धमकी देते हुए चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...