श्रावस्ती, मार्च 5 -- श्रावस्ती। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके दास ने बताया कि आंगनबाड़ी भर्ती पोर्टल पर 15 मार्च 2024 से 14 अप्रैल 2024 तक आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसके तहत 18 फरवरी 2025 व 28 फरवरी 2025 को पहले व दूसरे वरीयता वाले अभ्यर्थियों को समस्त मूल अभिलेखो के साथ सत्यापन के लिए कलेक्ट्रेट बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि चयन प्रकिया के सम्बन्ध में यदि किसी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वह आठ मार्च शाम पांच बजे तक आपत्ति कर सकती है। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्री चयन प्रक्रिया के सम्बन्ध में कोई भी आपत्ति स्वीकार नही की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.