पटना, जनवरी 29 -- आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को सरकारी अस्पतालों में इलाज की मुफ्त सुविधा मिले, इसके लिए हेल्थ कार्ड बनाया जाना है। राज्य में अब तक 52.66 फीसदी यानी 52 लाख 11 हजार 407 बच्चों का हेल्थ कार्ड बन चुका है। इसकी मदद से 30 फीसदी के लगभग अभिभावकों को बच्चे के इलाज में मदद भी मिल चुकी है। एक साल पहले वर्ष 2025 जनवरी में राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मात्र एक फीसदी ही बच्चों का हेल्थ कार्ड बना था। अधिक से अधिक बच्चों का हेल्थ कार्ड बने, इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित कैंप का आयोजन किया गया। इसमें जीरो से छह साल तक के सभी बच्चों का हेल्थ कार्ड बनाया जा रहा है। देशभर में बिहार अब एक ऐसा राज्य भी बन गया है जहां के आंगनबाड़ी केंद्रों में सबसे ज्यादा बच्चों का हेल्थ कार्ड बन चुका है। उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों मे...