देहरादून, दिसम्बर 2 -- देहरादून। प्रदेश के 13 जिलों से आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका मानदेय वृद्धि और सेवानिवृत्त होने पर एक मुक्त राशि प्रदान करने की मांग को लेकर भारी संख्या में परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया। इस दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया और जल्द मांग पूरी करने को कहा। भारी पुलिस बल भी बैरिकेडिंग के साथ सचिवालय से पहले तैनात रहा। सचिवालय चौक पर पूर्व सीएम हरीश रावत भी समर्थन करने पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...