पलामू, नवम्बर 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिला समाज कल्याण ने आंनबाड़ी में पढ़ने वाले नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए एक लाख,71 हजार 464 स्वेटर की खरीददारी की है। ठंड को देखते हुए खरीदे गए स्वेटर का वितरण आंगनबाड़ी केंद्रों में शुरू कर दिया गया है। जिले में 14 परियोजना अंतर्गत 2625 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं,जिसमें तीन से छह आयु वर्ग के 95, 375 नन्हें-मुन्हें बच्चे नामांकित हैं। सभी बच्चों को दो-दो सेट स्वेटर देना है। जिला समाज कल्याण को इसके बच्चों के स्वेटर की खरीददारी करने के लिए तीन करोड़,31 लाख 27 हजार आवंटन मिला था। टेंडर के माध्यम से लाल रंग का स्वेटर की खरीददारी की गई है और सभी परियोजनाओं अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध करा दिया गया है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि स्वेटर का वजन 225 ग्राम है। उन्होंने कहा कि सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.