बलरामपुर, दिसम्बर 13 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय बाल विकास परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भंगहा कला के आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा शुक्ला ने गर्भवती महिलाओं को श्रीफल, मिठाई और फल भेंटकर गोद भराई की। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहने के लिए नियमित टीके लगवाने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और हरी सब्जी, फलों आदि का सेवन करने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर संजू देवी, सोहनी देवी, ज्योति, ललिता, मीना, शहनाज आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...