सिद्धार्थ, नवम्बर 25 -- ककरहवा। बर्डपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल बूड़ा के परिसर में पंचायत निधि से आंगनबाड़ी भवन के सामने शौचालय का निर्माण एक वर्ष पूर्व में शुरू कराया गया था जो आज भी अधूरा है। शौचालय की टंकी बनी है वह भी खुली पड़ी है। शौचालय में सीट, टोटी, पानी की टंकी नहीं लगी है। खुला सेप्टिक टैंक बना होने से बच्चों के गिरने का डर बना रहता है। बर्डपुर प्रभारी एडीओ पंचायत महेश्वर पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया हैं। बूड़ा में अधूरे पड़े शौचालय को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए सचिव को निर्देशित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...