कुशीनगर, नवम्बर 4 -- कुशीनगर। जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण के लिये सामग्री प्राप्त हो चुकी है। यह सामग्री अगस्त माह के आपूर्ति आदेश के अनुसार है। डीपीओ अरुण कुमार दुबे ने बताया कि सेवरही, पडरौना, कप्तानगंज, विशुनपुरा, रामकोला, फाजिलनगर, तमकुहीराज ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र के अलावा नगरी क्षेत्र पडरौना और तमकुहीराज के आंगनबाड़ी केन्द्रों से 4 व 5 नवंबर को वितरण किया जायेगा। इस दौरान परियोजना के सीडीपीओ व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहते हुये कम से कम 5 केन्द्रों का निरीक्षण करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.