बेगुसराय, मार्च 19 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बुधवार को अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुपोषण एवं शरीर के सर्वांगीण विकास के लिए छह माह के बाद बच्चों को ऊपरी आहार देने की आदत डालने के उद्देश्य से बच्चों का मुंह जुट्ठी कराया गया। केन्द्र पर अनाज और मौसमी सब्जी,साग,फूल एवं फलों का रंगोली एवं आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई। अन्नप्राशन कार्यक्रम का एलएस ने अपने अपने सेक्टर क्षेत्र के केंद्रों का अनुश्रवण किया। समसा आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 72, विष्णुपुर के केंद्र संख्या 70 पर आयोजित कार्यक्रम में एलएस ने बताया कि बच्चों को छह माह तक सिर्फ मां का ही दूध देना चाहिए। छह महीने के बाद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऊपरी आहार आवश्यक है। माताओं को कटोरी की माप से आहार खिलाने के तरीके को बताया गया। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.