बेगुसराय, मार्च 7 -- नावकोठी,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को गर्भवती माताओं एवं गर्भ में पल रहे शिशु की देखभाल के लिए विस्तार से जानकारी दी गयी। सेविकाओं ने बताया कि इस अवस्था में गर्भवती माताओं में रक्त की कमी हो जाती है। गोदभराई का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दिनों में बेहतर पोषण की आवश्यकता के बारे में जागरुक करना है। गर्भवती माताओं को अपने गर्भस्थ शिशु की उचित देखभाल करने को प्रेरित किया गया। माता एवं गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं में कमी लाने लाने के लिए गर्भवती के साथ परिजनों को भी अच्छे पोषण पर ध्यान देने का आह्वान किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.