बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच बैग और बेबी किट का वितरण शेखपुरा, निज सम्वाददाता। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत शेखोपुरसराय के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-40 पांची में बच्चों के बीच स्कूल बैग और बेबी किट का वितरण किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कुमारी पूनम शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें सही पोषण और प्राथमिक शिक्षा से जोड़ना अनिवार्य है। किट वितरण के दौरान न केवल बच्चों के चेहरे खिल उठे, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...