गिरडीह, फरवरी 14 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के विभिन्न गावों में बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र में पिछले छः महीने से पोषाहार की राशि का भुगतान नहीं होने से कर्मियों को नौनिहालो के लिए पोषाहार की वयवस्था करने मे कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सेविका मंजु यादव, मार्सा सिलोमनी नाग, रेणु गुप्ता, हाजरा खातुन, फुलमंती देवी, मंजू मरांडी व रूखसाना खातुन आदि लोगों ने शुक्रवार को बताया कि देवरी प्रखंड के विभिन्न गावों में कुल 182 आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित होती है। जिसमें केन्द्र में अध्ययनरत नौनिहालो के लिए विभाग द्वारा पोषाहार देने की वयवस्था है। जिसके तहत केन्द्र में अध्ययनरत नौनिहालो को पोषाहार के रूप में सूजी का हलवा, अंडा, दाल, चावल, हरे पत्तेदार सब्जी खाने के लिए परोसा जाता है। राशन दुकानों से ...