अमरोहा, फरवरी 20 -- शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने व छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से गुरुवार को विकास खंड गंगेश्वरी के रहरा सभागार में हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी नींव को मजबूत करने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। प्री प्राइमरी स्तर पर दी जाने वाली शिक्षा ही बच्चे के व्यक्तित्व का निर्माण करती है। यदि हम शुरुआती दौर में बच्चों को सही मार्गदर्शन और स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान करेंगे तो वह आगे चलकर एक जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। यह हम सभी की सामूह...