गौरीगंज, फरवरी 11 -- शुकुल बाजार। सत्थिन गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर भवन में चल रहा है। इसमें ही छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षण कार्य करना पड़ रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरिता देवी ने बताया कि भवन जर्जर होने के साथ पेयजल, प्रसाधन समेत अन्य सुविधाएं नहीं होने से हो रही परेशानी की सूचना कार्यालय में दी गई है। सीडीपीओ धर्मेंद्र गौतम का कहना है कि लगातार विभाग को सूचना दी जा रही है। बजट मिलने पर नए भवन का निर्माण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...