गिरडीह, फरवरी 19 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत तारानाखो स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से दो भरे हुए गैस सिलेंडर की चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आंगनबाड़ी सेविका गीता देवी (उम्र लगभग 45 वर्ष), पति विजय राम, ग्राम तारानाखो ने घोड़थम्भा ओपी में लिखित आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया है और जांच की मांग की है। अपने आवेदन में सेविका गीता देवी ने बताया कि बुधवार को प्रातः लगभग 8:45 बजे वे सहायिका सोनी कुमारी के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं। केंद्र का निरीक्षण करने पर पाया गया कि वहां रखे दोनों भरे हुए गैस सिलेंडर गायब थे। उन्होंने आशंका जताई है कि अज्ञात चोरों द्वारा सिलेंडरों की चोरी की गई है। सेविका ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा सिलेंडरों की बरामदगी की मांग की है। गौरतलब है कि धनवार प्रखंड के विभिन्न...