जामताड़ा, फरवरी 6 -- आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा, डीसी ने दिए समर्सिबल पंप लगाने के निर्देश जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय, पेयजल, रसोई, विद्युत संयोजन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) ने आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय, पेयजल एवं विद्युत संयोजन से संबंधित जानकारी डीसी के समक्ष विस्तारपूर्वक प्रस्तुत की। बैठक के दौरान डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की स्थिति की भी जानकारी ली। बताया गया कि जामताड़ा जिले में कुल 783 सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। विभागीय निर्देश के आलोक में सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत आंगनबाड़ी सेवाएं योजनांतर्गत केंद्र भवन निर्माण, र...